
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने पर्दे पर खूब दर्शकों का दिल जीता लेकिन एक वक्त ऐसा आया कि ये अभिनेत्रियां सिनेमाई पर्दे से गायब हो गईं। हालांकि कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस अब भी हैं जो काम तो नहीं कर रही हैं लेकिन हां लाइमलाइट में जरूर है। एक ऐसी ही एक्ट्रेस है, जिनकी जिंदगी में दुख कम नही हो रहे हैं। कभी परिवार के लिए परेशान हैं, तो कभी बच्चों के लिए तो कभी पति के दिए दर्द से वो उबर नहीं पा रही हैं।
जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं उनका नाम है सेलिना जेटली (Celina Jaitly), वही सेलिना जिनको 2000 की शुरूआत के दौर में काफी पसंद किया गया। कई फिल्मों में नजर आने के बाद वो पर्दे से दूर हो गईं और उन्होंने साल 2011 में ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी करके अपना घर बसा लिया।







