best news portal development company in india

लालू परिवार में उत्तराधिकार की जंग, तेज प्रताप ने फेंका पासा’, दही-चूड़ा पार्टी पर जदयू का तंज

SHARE:

 

तेज प्रताप यादव की दही-चूड़ा पार्टी पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लालू परिवार में उत्तराधिकार को लेकर खींचतान चल रही है।

उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति एक सामाजिक कार्यक्रम है, जिसमें लालू जी हमेशा मुख्य व्यक्ति रहे हैं। अब लालू जी बीमार पड़ गए हैं, इसलिए उत्तराधिकारी कौन बनेगा, इस बात पर खींचतान शुरू हो गई है।

 

नीरज कुमार ने कहा कि तेज प्रताप यादव उत्तराधिकारी के तौर पर आगे आए हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को यह भी एहसास दिलाया है कि अगर तुम यह नहीं करोगे, तो मैं इसके लिए तैयार हूं। राघोपुर से दही मंगाया गया है। वह अपने मामाओं के यहां भी गए। तेज प्रताप यादव ने राजनीति में वह पासा फेंका है कि पता ही नहीं चल रहा है कि कौन किसके साथ है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई