best news portal development company in india

1800 साल पुरानी चीतों की ममी में वैज्ञानिकों को मिला दुर्लभ DNA

SHARE:

सऊदी अरब। अरार में एक प्राचीन गुफा से 1800 वर्ष पुरानी चीते की ममी बरामद हुई हैं। वैज्ञानिकों को इन प्राकृतिक ममी से डीएनए (DNA) प्राप्त करने में सफलता मिली है, जो अरब प्रायद्वीप में चीतों को फिर से बसाने में मददगार साबित होगी।

वैज्ञानिकों का मानना है कि इन अवशेषों में एक चीते की तो धुंधली आंखें भी बेहद डरावने तरीके से दिख रही हैं। यह अवशेष 1800 वर्ष पुराने बताए जा रहे हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार यह गुफा बड़ी बिल्लियों के इतिहास को समेटे हुए है।

नेशनल कल्चरल हेरिटेज सेंटर, सऊदी अरब के शोधकर्ताओं के मुताबिक अरार के पास से कुल सात ममी और 54 अन्य चीतों की हड्डियां खुदाई में निकाली गई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह गुफा संभवत चीतों का स्थायी ठिकाना रहा होगा। जहां मादा चीते शावकों को जन्म देती थी। माना जा रहा है कि गुफा के भीतर एक खास वातावरण ने इस स्तनधारियों के शरीरों को प्राकृतिक रूप से ममी में बदल दिया।

Leave a Comment