best news portal development company in india

1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नो-कैश सिस्टम होगा लागू, सिर्फ FASTag और UPI वालों को ही मिलेगी एंट्री

SHARE:

अगर आप कार या अपने वाहन से सफर करते हैं और अक्सर स्टेट या नेशनल हाई-वे पर टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, 1 अप्रैल से Toll Tax भरने का तरीका पूरी तरह डिजिटल होने जा रहा है. केंद्र सरकार ने अब टोल प्लाजा पर नकद लेन-देन को पूरी तरह रोकने का फैसला किया है. इसका साफ मतलब है कि आने वाले दिनों में अगर आपके पास फास्टैग और यूपीआई नहीं है तो आप Toll नहीं पार कर पाएंगे.

नए बदलाव के तहत टोल प्लाजा पर टोल टैक्स का भुगतान केवल फास्टैग या यूपीआई के जरिए ही होगा. 1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लान पर कैश से टोल टैक्स का भुगतान बंद हो कर दिया जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए बदलाव के तहत टोल प्लाजा पर टोल टैक्स का भुगतान केवल फास्टैग या यूपीआई के जरिए ही होगा, जो पूरी तरह डिजिटल माध्यम है. हालांकि, फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है.सरकार का मानना है कि यह सिस्टम पारदर्शिता को बढ़ाएगा, साथ ही इससे हाईवे पर जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी.

सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार का यह कदम बैरियर-फ्री हाईवे की दिशा में है. दरअसल, केंद्र सरकार देश के हाईवे को बैरियर-फ्री बनाना चाहती है, जहां गाड़ियों को टोल भरने के लिए रुकना न पड़े और उनका टोल अपने आप कट जाए.

Leave a Comment