
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट में बड़े स्तर पर फेरबदल के आसार हैं। माना जा रहा है कि पिछले साल गुजरात में जिस तरह से कैबिनेट में बदलाव हुए और लगभग सारे चेहरे बदल दिए गए, कुछ ऐसा ही यूपी में भी हो सकता है। सूत्रों का दावा है कि 70 फीसदी से अधिक मंत्री बदले जा सकते हैं।







