best news portal development company in india

डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड ODI में रचा नया इतिहास

SHARE:

डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास

 

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल इस समय गजब की फॉर्म में हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में इतिहास रच डाला है.

उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अर्धशतक बनाते ही इतिहास रच दिया है. वो भारत के खिलाफ भारत में लगातार 5 पारियों में 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. मिचेल ने दूसरे वनडे मैच में नाबाद 131 रनों की पारी खेली थी.

डेरिल मिचेल दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ भारत में लगातार 5 वनडे पारियों में पचास से ज्यादा स्कोर बनाया है. उनका यह सिलसिला 2023 ODI वर्ल्ड कप से चला आ रहा है.

Leave a Comment