best news portal development company in india

चौबेपुर में अपराधियों की खैर नहीं नए थाना प्रभारी सिंघम ने दी सीधी चेतावनी– शांति से रहो या क्षेत्र छोड़ दो

SHARE:

वाराणसी* सारनाथ सर्किल में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। *सारनाथ सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विदुष सक्सेना* के कड़े निर्देशानुसार, थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग और अपराधियों की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में चौबेपुर के नवनियुक्त थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने कार्यभार संभालते ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

अपराधियों में दहशत, जनता में विश्वास

थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने पद संभालते ही अपराधियों को दो टूक शब्दों में सख्त हिदायत दी है। उन्होंने साफ कहा है कि-चौबेपुर क्षेत्र में रहना है तो शांतिपूर्वक रहो, वरना क्षेत्र छोड़कर बाहर चले जाओ। जनता के बीच किसी भी प्रकार का भय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रात की गश्त से सहमे अपराधी थाना प्रभारी सिंघम खुद देर रात सड़कों पर उतरकर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। पुलिस की इस बढ़ती सक्रियता और औचक निरीक्षण से अपराधियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment