best news portal development company in india

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 राज्यों के लिए तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी जारी की

SHARE:

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 जनवरी 2026 के अपने अपडेट में 9 राज्यों के लिए तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के 9 राज्यों में 22 से 25 जनवरी के बीच मौसम करवट लेने वाला है। इस दौरान उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी संभावना है,। मौसम विभाग ने हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। 20 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 20, 21 और 23 जनवरी को भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है।

Leave a Comment