best news portal development company in india

मुख्य आरोपी इमरान की पुलिस ने कोर्ट से मांगा रिमांड

SHARE:

मिर्ज़ापुर। जिम में महिलाओं से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने और धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार इमरान खान को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आवेदन किया। सुनवाई के बाद अगर कोर्ट पुलिस को इमरान की कस्टडी के लिए रिमांड देगी तो उससे विधिवत पूछताछ हो सकेगी।

 

आठवां आरोपी लकी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

आरोपी लकी को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं। जिम में आने वाली लड़कियों से दोस्ती कर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर पैसा वसूलने के साथ उनका धर्मांतरण करने के मामले में जीआरपी के हेड कांस्टेबल समेत सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरोह का सरगना दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया सातवां आरोपी इमरान खान है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 25 जनवरी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल सिंह के कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने उसे 14 दिन के न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया। धर्मांतरण मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को इमरान से पूछताछ करना है। एएसपी ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन न्यायालय में दाखिल किया है। न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पूछताछ की जाएगी। लकी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी है। जल्द उसे भी पकड़ा जाएगा।

Leave a Comment