best news portal development company in india

महाराष्ट्र के बारामती में विमान के क्रैश लैंडिंग के दौरान डिप्टी सीएम अजीत पवार का निधन

SHARE:

महाराष्ट्र। उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया. अजित पवार जब बारामती जा रहे थे, तभी बुधवार की सुबह उनका विमान क्रैश हो गया और इस हादसे में उनकी मौत हो गई. डीजीसीए यानी नागर विमानन महानिदेशालय ने कन्फर्म किया है कि विमान में सवार अजित पवार समेत सभी छह यात्रियों की मौत हो गई है. अजित पवार के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. पवार फैमिली में मातम पसर गया है. राष्ट्रपति, पीएम मोदी से लेकर ममता बनर्जी ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया है. डिप्टी सीएम अजित पवार जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चल रहे चुनावों के बीच जनसभा में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे. तभी उनका विमान बारामती के पास लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई. चलिए जानते हैं अजित पवार के निधन से जुड़े सारे लेटेस्ट अपडेट्स.

 

कहां जा रहे थे अजित पवार?

 

अजित पवार बुधवार को जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चल रहे चुनावों के बीच जनसभा में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे. उनका विमान बारामती के पास लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई. बताया जा रहा है कि विमान बारामती के एक एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान कंट्रोल से बाहर हो गया और क्रैश हो गया. क्रैश के बाद विमान में आग लग गई.अजित पवार और दो क्रू मेंबर समेत कुल छह लोग प्लेन में सवार थे। जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है.

 

अजित पवार की पत्नी कहां थीं?

 

बारामती में घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में आग और धुआं, विमान का मलबा और घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाती एम्बुलेंस दिखाई दी. घटना स्थल पर लोग हर संभव तरीके से मदद करने की कोशिश कर रहे थे. एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का परिवार (पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार) दिल्ली में थे. बताया जा रहा है कि प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार का परिवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो चुका है. फिलहाल, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

कौन थे अजित पवार?

 

अजित पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम थे. उनकी उम्र 66 साल थी. अजीत पवार महाराष्ट्र के अनुभवी राजनेता और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार के भतीजे थे. उन्होंने देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री) और एकनाथ शिंदे (उपमुख्यमंत्री) के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे.

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई