best news portal development company in india

नगर पालिका परिषद के भ्रष्टाचार पर मनोज का वार, बिना टेंडर के ही हो रहे लाखों के काम

SHARE:

मिर्ज़ापुर। राष्ट्रवादी मंच के संयोजक व पूर्व पालिका प्रत्याशी मनोज श्रीवास्तव ने प्रतिनिधि मण्डल के साथ जिलाधिकारी से मुलाक़ात की और नपा के भ्रष्टाचार पर बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने बिना टेंडर के कराये गए कामों की सूची भी सौंपी जिनके टेडर काम पूरा होने के बाद निकाले जा रहे हैं। इनके माध्यम से ओवर इस्टिमेटिंग कर लाखों डकारे गए। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यह खेल बहुत पुराना है जिसमे नगर पालिका के उच्च अधिकारियों की शह शामिल है। गंगा घाटों की सफाई व शिल्ट निकालने के नाम पर भी लाखों रुपयों का भ्रष्टाचार हुआ है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई