लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ में ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025’ से सम्मानित जनपद बाराबंकी की निवासी पूजा पाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके पिता पुती लाल जी, माता श्रीमती सुनीला देवी जी एवं ‘घर आई नन्ही परी’ की संस्थापक डॉ. ईभा पटेल जी भी उपस्थित रहीं।







