दिल्ली। उत्तर प्रदेश के जौनपुर के लिए केंद्रीय सड़क ,परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान उत्तर प्रदेश में जौनपुर शहर के 12.2 किमी लंबाई वाले 4-लेन वेस्टर्न बाईपास के निर्माण के लिए 944.19 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है, जिसमें दोनों तरफ सर्विस रोड/स्लिप रोड शामिल हैं, यह परियोजना मार्ग एक कंटीन्यूअस रिंग रोड बनाकर जौनपुर के क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क में मिसिंग लिंक को पूरा करेगा। यह पश्चिमी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 और उत्तरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-135A के बीच बिना रुकावट कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मौजूदा जौनपुर बाईपास और राष्ट्रीय राजमार्ग-31, राष्ट्रीय राजमार्ग-135A, राष्ट्रीय राजमार्ग-128A और राष्ट्रीय राजमार्ग-731 को जोड़ने वाले प्रस्तावित बाईपास के साथ इंटीग्रेट होगा।







