best news portal development company in india

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया

SHARE:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में यूनियन बजट 2026-27 पेश किया. यह भारत का 53.5 लाख करोड़ रुपये का बजट है. इसमें कई अहम ऐलान किए गए. सरकार ने विदेश घूमने वालों के लिए बड़ी राहत दी है. विदेशी टूर पैकेज पर लगने वाले TCS (Tax Collected at Source) पहले 5-20 फीसदी लगता था, जिसे घटाकर सिर्फ 2 फीसदी कर दिया गया है.

 

पीएम मोदी ने बजट 2026 पेश होने बाद देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है और यह भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस को नई रफ्तार देगा. उन्होंने कहा कि यह बजट नारी शक्ति के सशक्तिकरण को मजबूती से दर्शाता है. पीएम मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना करते हुए कहा कि एक महिला वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने लगातार नौवीं बार बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाया है.

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में सरकार ने नागरिक प्रशिक्षण और अन्य विमान निर्माण में इस्तेमाल होने वाले घटक और पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को छूट देने का प्रस्ताव रखा है. इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में एक और बड़ी खुशखबरी दी है. विदेश यात्रा और पढ़ाई पर टैक्स में राहत दी है. विदेश यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि विदेशी टूर पैकेज पर टैक्स (TCS) को 5%-20% से घटाकर 2% कर दिया गया है, और अब कोई न्यूनतम राशि की शर्त नहीं होगी. इसके साथ ही सरल इनकम टैक्स फॉर्म्स जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे.

 

उन्होंने Semiconductor Mission 2.0 लॉन्च करने के बारे में भी बताया. साथ ही, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव रखा है कि अब टैक्सपेयर्स अपने संशोधित इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दसंबर 31 की बजाय 31 मार्च तक दाखिल कर सकेंगे, बस मामूली शुल्क का भुगतान करना होगा. यह उनका लगातार नौवां बजट है, जो एक बड़ा रिकॉर्ड बना है. देश की पहली महिला वित्त मंत्री के तौर पर उन्होंने इतिहास रचा है.

Leave a Comment