एक्सपर्ट बोले इसका असर लम्बे समय तक पड़ेगा
पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के फैसले से हर हैरान है। पाकिस्तान ने रविवार को घोषणा की कि वे टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। यह फैसला बांग्लादेश के बाहर होने के बाद लिया गया, जब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत से अपने मैच शिफ्ट करने के उनके अनुरोध को खारिज कर दिया था।
बता दें कि आईसीसी ने पाकिस्तान के फैसले पर चिंता जताते हुए उनसे अपने रुख पर फिर से विचार करने को कहा है, क्योंकि इसका देश में क्रिकेट पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर मैच नहीं होता है तो दर्शक दुखी होंगे, लेकिन अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के अपने फैसले पर कायम रहता है तो उसे अपने फैंस और समर्थकों को खोना पड़ेगा।







