best news portal development company in india

बाजार में औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी, जमीन पर आई कीमतें

SHARE:

सोना-चांदी के भाव लगातार चार दिन से औंधे मुंह गिर रहे हैं। पिछले चार दिन से बाजार में नजर आ रही गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। तीन महीनों से जहां सोना-चांदी का बाजार लगातार बूम कर रहा था, वहीं अब करेक्शन के दौर में पहुंच गया है।

पिछले उछाल के दौरान जहां चांदी 4 लाख 20 हजार रुपए किलोग्राम तक पहुंची थी। लेकिन अब ये घटकर 2 लाख 40 हजार के करीब आ गई है। यह 35 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। वहीं सोने का भाव 1 लाख 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 1 लाख 45 हजार प्रति 10 ग्राम के करीब आ गया है। इसे बाजार में सोने-चांदी के भावों में क्रेश (Gold Silver Price Crash) कहा जा रहा है। यानी भारी गिरावट।

विशेषगयों विशेषज्ञयों का मानना है कि देश-विदेश के बाजार में पहले तेजी देखने को मिली थी, लेकिन हाल में करेक्शन शुरू हो गया है। ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट, डॉलर के भाव और मुनाफा बुकिंग जैसे बड़े कारण हैं जो इनकी कीमतों में गिरावट में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में सोना चांदी दबाव में है। डॉलर मजबूत हुआ है, जिसका असर सोना-चांदी या अन्य कीमती धातुओं पर नजर आता है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई