रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और जोरदार कलेक्शन भी किया । बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी ये स्पाई थ्रिलर अब ओटीटी पर भी नंबर 1 बनी हुई है । इन सबके बीच फैंस ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । ऐसे में ‘धुरंधर 2’ का आज टीजर रिलीज होने वाला है । उससे पहले मेकर्स ने इस फिल्म से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है । जिसमें रणवीर सिंह पहले भी ज्यादा खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं ।







