best news portal development company in india

प्रधानमंत्री मोदी किसी न किसी वजह से राष्ट्रपति ट्रंप के सामने स्पष्ट रूप से दबाव में नजर आते हैं- जयराम रमेश

SHARE:

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किए जाने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस फैसले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ऐसा प्रतीत होता है कि “मिस्टर मोदी ने आखिरकार हार मान ली है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसी न किसी वजह से राष्ट्रपति ट्रंप के सामने स्पष्ट रूप से दबाव में नजर आते हैं।

कांग्रेस महासचिव ने आगे तंज कसते हुए कहा कि अब हालात “ट्रंप-निर्भरता” के हो गए हैं, क्योंकि भारत से जुड़े अहम फैसलों की जानकारी देश को ट्रंप या उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से मिलती है, न कि भारत सरकार की ओर से।

Leave a Comment