best news portal development company in india

प्राथमिकता के आधार पर दर्ज मामलों में अपराधी तुरंत भेजे जाएं जेल : शैलेन्द्र अग्रहरि

SHARE:

कलेक्ट्रेट में वैश्य समाज ने प्रदर्शन कर मुख्य्मंत्री को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन

 

मिर्ज़ापुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष मुकेश साहू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में वैश्य-व्यापारियों के ऊपर हो रहे लगातार हमले, लूट व अपराध की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया कऔर इसके विरोध में ज्ञापन सौंपा।

 

प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि विगत कई महीनों में विभिन्न जनपदों में व्यापारियों पर कई हमले व लूट की घटनायें हुई हैं। जिनका पूर्ण खुलासा करने में पुलिस विफल साबित हुई है। इनका जल्द से जल्द खुलासा करके व्यापारियों की जान माल की सुरक्षा की जाय।वैश्य-व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी किये जाएं। जिला सोनभद्र में जगजीवन सिंह पटेल जो गैंगेस्टर सहित गंभीर आरोप का बांछित अपराधी है। पुलिस के सांठ गांठ से वैश्य समाज के अभिषेक केसरी व राजेश केसरी जो पेशे से स्वर्णकार हैं। उनकी जमीन पर दूसरी चौहद्दी देकर बैनामा कराने के बाद जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी संतोष गोयल ने कहा कि प्रयागराज जिले के भिटरिया भीरपुर करछना चन्दन सोनी के साथ लूट की घटना हुई साथ ही हत्या की कोशिश में गोली मारा गया। जिसमें पुलिस कार्यवाही में तीन आरोपी गिरफ्तार करने के बावजूद लाखों रूपए के माल में ढेला बरामद न होना संदेह पैदा कर रहा है। वहीं जिला मिर्जापुर के सुगापाख, मढीहान निवासी अरुण सोनी के घर में घुस कर ,हमलावर लूट हत्या की कोशिश जैसे घटना को अंजाम देते हैं। उनके नाबालिक बेटी को मारा पीटा एवं जेवर छिन लिया,जिसमें पुलिस लिपा पोती कर अपराधी को बचाना चाहती है। पुलिस कार्यवाही ना करके ऐसे अपराधियों का मन बढ़ाती हैं।

 

 

जिलाध्यक्ष मुकेश साहू ने कहा कि संतोष कुमार सोनी जो कि गरेथा,भरारी, मेजा प्रयागराज के निवासी हैं उनके दो बेटों का हत्या हुई। अपराधी आज भी बचे हुए हैं जिसमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध है, जिसकी CBCID जांच करा कर न्याय दिलाया जाय। वैश्य समाज पर ऐसे आपराधिक हमलों से समाज में भय व्याप्त है। वैश्य व्यपारियों को प्राथमिकता के आधार पर सुनना चाहिए पुलिसिया रवैया संवेदनशील होना चाहिए।

जिला महामंत्री राजकुमार स्वर्णकार ने कहा कि अपराधिक हमलों से सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को चुनौती मिल रही है। जिला चित्रकूट के थाना बरगढ़ में व्यापारी सुभाष केशरवानी के पुत्र आयुष केसरवानी की दिन दहाड़े अपहरण कर हत्या कर दी जाती हैल चित्रकूट में अपहरण कांड का ,जिस प्रकार से खुलासा हुआ ,वह उसमें अपराधियों को सजा दिलाई गई, इस प्रकार से प्रत्येक जिलों में पुलिस को निर्देशित करने का आदेश दिया जाना चाहिए। इस घटना से सबक लेते हुए वैश्य-व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनना चाहिए जिससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

 

 

इस दौरान रुपेश वर्मा, शिखा अग्रवाल, अनुज उमर, रवि साहू, श्यामा प्रसाद जायसवाल, नमिता केशरवानी, सौरभ श्रीवास्तव, जितेन्द्र अग्रहरि, सौरभ सोनी, कन्हैया कुमार, भरत लाल, प्रदीप सोनी, ऋषि सोनी, आदित्य सेठ, अक्षत गुप्ता, अखिलेश कुमार गुप्ता, विवेक सोनी, लवकुश, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई