मिर्ज़ापुर। जनपद की नवागंतुक पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा शुक्रवार को पुलिस कार्यालय मिर्जापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में रखे रजिस्टरों एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान अभिलेखों को समय से अद्यावधिक रखने, उनके उचित रख-रखाव तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने स्पष्ट किया कि कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन और जिम्मेदारी सर्वोपरि होनी चाहिए, ताकि आमजन को बेहतर और त्वरित सेवाएं प्रदान की जा सकें।







