best news portal development company in india

भू माफियाओं ने प्राधिकरण की जमीन पर किया कब्जा

SHARE:

मंदिर बनवाकर पहले कब्जा फिर मंदिर की आड़ में खुद की अवैध कब्जे की जमीन को करेंगे सुरक्षित

 

मिर्ज़ापुर। भू-माफियाओं ने विकास प्राधिकरण की बहुमूल्य जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। अष्टभुजा चौकी के टोल प्लाजा के पहले पास प्रस्तावित वृद्धाश्रम के ठीक सामने यह अतिक्रमण किया जा रहा है, जहां करोड़ों रुपये की जमीन पर मकान निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। स्थानीय निवासियों ने इस अवैध कब्जे की शिकायत प्राधिकरण अधिकारियों से की है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार, भू-माफिया पहले मंदिर निर्माण की आड़ में जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। मंदिर बनवाकर बाद में उसकी सुरक्षा के नाम पर पूरी जमीन को अपने अवैध कब्जे में स्थायी रूप से सुरक्षित करने की योजना है। जेसीबी मशीनों से पहाड़ को काट-काटकर जमीन समतल की जा रही है। साथ ही चारों ओर कांटेदार तार से घेराबंदी का काम भी जोर-शोर से चल रहा है। नींव खोदकर निर्माण कार्य दिन-रात जारी है, जिससे आसपास के क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बसने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग चिंतित हैं कि यदि समय रहते बुलडोजर नहीं चलाया गया तो आगे बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। यह अवैध अतिक्रमण न केवल प्राधिकरण की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि सार्वजनिक संसाधनों और विकास योजनाओं को भी प्रभावित कर रहा है। निवासियों ने प्रशासन से तत्काल जांच, अवैध निर्माण पर रोक और कब्जेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि प्राधिकरण की जमीन को मुक्त कराया जा सके।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई