best news portal development company in india

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील ने रूसी तेल के आयात पर लगाया ब्रेक

SHARE:

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील ने रूसी तेल के आयात पर भी ब्रेक लगा दिए हैं। अमेरिका ने भारत पर लगाए 50 में से 25 फीसदी टैरिफ सिर्फ इसी शर्त पर हटाया है कि दिल्ली रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करे। साथ ही भारत को अब अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदना होगा। इसका असर दिखाई भी दिया। भारत ने अब रूस से तेल खरीदना काफी कम कर दिया है। वहीं रूस अब चीन को ज्यादा तेल बेच रहा है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद रूस ने तेल की कीमत और घटा दी है। उसने चीन को सस्ता तेल खरीदने का ऑफर भी दिया है।

रॉयटर्स के मुताबिक इस हफ्ते रूस से चीन को होने वाले तेल निर्यात पर छूट काफी बढ़ गई है। तेल बेचने वाले दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल खरीदार, चीन से मांग बढ़ाने के लिए दाम कम कर रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भारत से होने वाली संभावित बिक्री में कमी की भरपाई की जा सके। अगर भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया, तो चीन ही सस्ते रूसी तेल का एकमात्र बड़ा खरीदार रह जाएगा। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल निर्यातक रूस पहले से ही पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण भारत से घटती मांग से जूझ रहा है। इस वजह से रूस का तेल जहाजों में जमा हो रहा है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई