best news portal development company in india

लेडी सिंघम’ का मिशन शक्ति: वैलेंटाइन वीक पर एडीसीपी नीतू काद्दयान की सख्त चेतावनी, छात्राओं को दी खास नसीहत

SHARE:

वाराणसी। पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में आकर युवाओं के बीच बढ़ते ‘वैलेंटाइन वीक’ के क्रेज को देखते हुए वाराणसी वरुणा जोन की एडीसीपी नीतू काद्दयान ने मोर्चा संभाल लिया है। अपनी सख्त कार्यशैली के कारण ‘ *लेडी सिंघम* ‘ के नाम से मशहूर आईपीएस नीतू काद्दयान ने स्पष्ट किया है कि उत्सव की आड़ में मर्यादा लांघने वालों और छात्राओं से अभद्रता करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। छात्रों और बच्चियों के लिए ‘खास राय* ‘एडीसीपी ने विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। शिक्षा को प्राथमिकता* उन्होंने कहा कि 7 दिन के इस ‘अंग्रेजी फैशन’ के चक्कर में अपना कीमती समय और करियर दांव पर न लगाएं। सोशल मीडिया पर सतर्कता* बच्चियों को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करने और अपनी निजी जानकारी साझा न करने की चेतावनी दी।

आत्मविश्वास और सुरक्षा किसी भी प्रकार की छेड़खानी या असुरक्षा महसूस होने पर तुरंत 112 या 1090 पर सूचना दें।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई