best news portal development company in india

महाशिवरात्रि की तैयारी- शिवालयों की सफाई में जुटी नमामि गंगे टीम

SHARE:

गायघाट पर पुराने पीपल के नीचे शिव कचहरी की सफाई

मिर्ज़ापुर। महाशिवरात्रि तक गंगातट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिरों में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के छठवें दिन गायघाट पर पुराने पीपल वृक्ष के नीचे शिव कचहरी की सफाई की गयी।नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर की ओर से जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में संस्था के दर्जनों सदस्यों ने मिलकर घंटों श्रमदान किया।

नयनाभिराम मां गंगा के तट पर शिवालयों में स्वच्छता के माध्यम से श्रद्धालुओं से सफाई बनाएं रखने का आह्वान किया।शिवम ने कहा कि काशी के कंकड़- कंकड़ में शंकर विद्यमान हैं।प्रत्येक श्रद्धालु पूजन के दौरान सफाई का विशेष ध्यान दें।झाड़ू लगाने के बाद पूरे परिसर को जल से धोया गया।कई विग्रहों की स्वच्छता रूपी सेवा की गयी।देवाधिदेव महादेव को गंगाजल अर्पित करने के उपरांत पुष्प, बिल्व पत्र, जनेऊ, भस्म, धूप, नैवेद्य आदि निवेदित किया गया।

सेवाकार्य में प्रमुख रूप से सत्यप्रकाश कुशवाहा, जय विश्वकर्मा, किरण पांडेय, चारुशिला सिन्हा, अनुराग सोनकर, शिवा, संतुष्ट सोनकर आदि शामिल थे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई