हापुड़: पत्नी को कैंसर था इसलिए कारोबारी पति ने 5 लाख में करवा दी हत्या कारोबारी इलाज नहीं करा रहा था इसलिए घर में अक्सर विवाद होते थे, छुटकारा पाने के लिए पति ने अपने 2 कर्मचारियों को पैसे दिए कारोबारी ने कर्मचारियों को एक कोड वर्ड- ‘साड़ी के पैसे’ दिया था, मौका पाकर उसने घर बुला लिया घर में घुसने के बाद कारोबारी ने कर्मचारियों के साथ मिलकर महिला पर हमला किया, कंबल से मुंह दबाकर गर्दन रेत दी







