best news portal development company in india

अडानी ग्रुप ने दी बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति रोकने की चेतावनी

SHARE:

अडानी का गोड्डा (झारखंड) स्थित प्लांट बांग्लादेश की कुल बिजली जरूरत का लगभग 10% हिस्सा पूरा करता है। यदि चुनाव के ऐन पहले सप्लाई काटी जाती है, तो वहां की औद्योगिक इकाइयों (खासकर कपड़ा उद्योग) और आम जनता के बीच भारी असंतोष पैदा हो सकता है।

 

रिपोर्टों के अनुसार, अडानी ग्रुप का कुल बकाया लगभग 572 मिलियन डॉलर (करीब 7,000 करोड़ टका) तक पहुँच गया है। कंपनी ने नियमित संचालन बनाए रखने के लिए तुरंत 112.7 मिलियन डॉलर के भुगतान की मांग की है।

 

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि समय पर भुगतान न होने से कोयले के आयात, वेंडरों के पेमेंट और प्लांट के रखरखाव में दिक्कत आ रही है। यदि समाधान नहीं निकला, तो बिजली सप्लाई किसी भी समय रोकी जा सकती है।

 

बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने हैं। ऐसे समय में बिजली कटौती की धमकी अंतरिम सरकार (मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली) के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है, क्योंकि देश पहले से ही आर्थिक दबाव और गैस की कमी से जूझ रहा है।

Leave a Comment