मतदाताओं से प्राप्त दस्तावेज की फीडिंग व मैपिंग में तेजी लाने का दिया निर्देश
मिर्जापुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विधानसभा सदर के सदर तहसील एवं विधानसभा मझवां के ग्राम सभा बजहा में स्थित कम्पोजिट/प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथों पर चल कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदाताओं से प्राप्त प्रपत्रो एवं दिए गए नोटिस तामिला व सुनवाई के प्रगति के बारे में प्रत्येक बीएलओ से जानकारी प्राप्त की। मझवां विधानसभा के बूथ संख्या-67, 68, 69, 70, 71, 72, 73 बूथ पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहुंचकर एसआईआर कार्य प्रगति का निरीक्षण किया गया। बूथ पर उपस्थित नोटिस प्राप्त होने के पश्चात पहुंचे मतदाताओ से जिलाधिकारी द्वारा वार्ता कर कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। उपस्थित मतदाताओं के द्वारा बताया गया कि बूथ पर कोई समस्या नहीं है सम्बन्धित कार्मिको/बीएलओ के द्वारा कार्य में अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने प्राप्त दस्तावेजों को तत्काल फीडिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस बूथ पर फीडिंग व मैपिंग कम हो उस पर विशेष निगरानी रखते हुए प्रगति बढ़ाई जाए।






