best news portal development company in india

दो जिलों में 17 साल नौकरी, अब मिली 7 साल जेल

SHARE:

उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बाराबंकी और प्रतापगढ़ में सरकारी पदों पर 17 वर्षों तक एक ही व्यक्ति ने नौकरी करते हुए दोनों विभागों से वेतन और भत्ते हासिल किए। मामले की जांच में पता चला कि जयप्रकाश सिंह की पहली नियुक्ति 26 दिसंबर 1979 को प्रतापगढ़ जिले के स्वास्थ्य विभाग में नॉन-मेडिकल असिस्टेंट (NMA) के रूप में हुई थी। इसके बाद जून 1993 में उन्होंने बाराबंकी जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर भी नौकरी प्राप्त कर ली।

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों नियुक्तियों में लगभग एक जैसे दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। सरकारी नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति एक समय में केवल एक ही सरकारी पद पर कार्य कर सकता है, लेकिन जयप्रकाश सिंह 17 वर्षों तक दोनों विभागों में कर्मचारी बने रहे। इस दौरान उन्हें नियमित रूप से दोनों विभागों से वेतन और अन्य भत्ते मिलते रहे।

मामला आरटीआई के जरिए उजागर हुआ। बाराबंकी निवासी प्रभात सिंह ने शिकायत दर्ज कराई, जिससे जांच शुरू हुई और धोखाधड़ी एवं कूटरचना के आरोप सामने आए।(केयर न्यूज)

सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा सिंह की अदालत ने जयप्रकाश सिंह को सात वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने सरकारी खजाने से वसूली का आदेश भी दिया। मामले ने सरकारी निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment