best news portal development company in india

पुलिस की कड़ी निगरानी में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा

SHARE:

मिर्ज़ापुर। उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड की उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को दूसरे दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर के 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर सुबह अभ्यर्थियों की गहन तलाशी लेने के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। तलाशी के समय केंद्रों पर लंबी लाइन लगी रही। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में 14 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4080 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए सेक्टर,जोनल मजिस्ट्रेटों के अलावा पुलिस के आलाधिकारी भी परीक्षा केंद्रों को भ्रमण करते रहे। परीक्षा कंट्रोल रूम से परीक्षा की मानिटरिंग की गई। परीक्षा केंद्र के आसपास लोगों की भीड़ न के बराबर रही। केंद्र के प्रवेश द्वार पर पुलिस का बड़ा पहरा रहा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई