best news portal development company in india

सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में अर्पित की श्रद्धा, नवरात्रि मेले को बनाया प्लास्टिक-मुक्त

SHARE:

मिर्ज़ापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिर्जापुर जिले में प्रवास किया।

सुबह हेलीकॉप्टर से मोतीझील हेलीपैड पर लैंडिंग के बाद वे सीधे मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे, जहां सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा और पुरोहितों ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मां के दर्शन-पूजन किए, अष्टभुजा अट्टालिका में श्रद्धा सुमन अर्पित किए, मंदिर परिसर और विंध्यवासिनी कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉलों का जायजा लिया और बच्चों को चॉकलेट बांटकर उनकी खुशी में शामिल हुए।दर्शन के बाद अष्टभुजा अतिथि गृह में चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश जारी किए: पूरा मेला क्षेत्र और मिर्जापुर शहर प्लास्टिक-मुक्त हो। नगर पालिका एवं पंचायती राज विभाग घाटों सहित पूरे क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित करे, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह हो। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, विद्युत-प्रकाश, पर्याप्त पार्किंग, जन-सुविधाएं और गर्मी को देखते हुए अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था हो। गंगा नदी में NDRF-SDRF की तैनाती के साथ लाइफ जैकेट उपलब्ध कराए जाएं। महिलाओं सहित सभी श्रद्धालुओं की व्यापक सुरक्षा, सामान सुरक्षा, बस-रेलवे स्टेशन व सड़कों की साफ-सफाई, योजनाओं के प्रचार के लिए होर्डिंग, गो-तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई, पुराने राजस्व वादों का प्राथमिकता निस्तारण, जनप्रतिनिधियों व उद्यमियों के साथ बैठकें तथा निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराने जैसे 15 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय (देवरी कला) का निरीक्षण किया।

प्रशासनिक भवन, छात्रावासों का जायजा लिया, कुलपति प्रो. शोभा गौड़ से शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली और सभी कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण पूरे करने का निर्देश दिया।लगभग सवा तीन घंटे के इस प्रवास में सीएम योगी ने अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन किया। स्थानीय मीडिया ने मुख्यमंत्री के इस दौरे को “शक्ति साधना व विकास की प्रेरणा” के रूप में वर्णित किया जा रहा है। मिर्जापुर अब स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर विंध्याचल के रूप में चैत्र नवरात्रि मेले की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह दौरा आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ जन-सुविधा और विकास का अनुपम उदाहरण बन गया। मां विंध्यवासिनी की कृपा से प्रदेश का हर कोना समृद्ध व सुरक्षित बने – यही कामना!जय मां विंध्यवासिनी!!

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई