best news portal development company in india

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का किया दर्शन-पूजन, बच्चों को बांटे चॉकलेट

SHARE:

मिर्ज़ापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मिर्जापुर जिले के विंध्याचल में आदि शक्ति महाभगवती मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन किए। हेलीकॉप्टर से मोतीझील हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सीधे मंदिर पहुंचे, जहां मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां को लाल चुनरी अर्पित की, परिक्रमा की और आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्रा, रमाशंकर सिंह पटेल, शुचिस्मिता मौर्या, रिंकी कोल, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन सुनिश्चित हों, मेला क्षेत्र एवं आसपास प्लास्टिक-मुक्त रहे, स्वच्छता पर विशेष ध्यान हो। विंध्यवासिनी कॉरिडोर का अवलोकन करते हुए स्टालों का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।इस दौरान कुछ बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री उनके पास पहुंचे, हाल-चाल पूछा, पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। मोबाइल का कम प्रयोग करने की सीख दी और उन्हें चॉकलेट वितरित किए। एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डीया, मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, आईजी आर.पी. सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, एसएसपी अपर्णा रजक कौशिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई