पोस्ट ऑफिस में हुआ विवाद, मामला पहुंचा थाने
जनपद के एक डाकघर में कस्टमर तथा कर्मचारी के बीच बुकिंग करने के लिए हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है तेजी से वायरल। सूत्रों के अनुसार कस्टमर का 5 दिन का रखा हुआ लेटर नहीं हुआ था बुक, जिस कारण हुई हुआ था विवाद, जो कि अब मामला पहुंचा थाने। वैसे भी सदर डाकघर बेहद विवादित रहा है। यहाँ आये दिन विवाद होते रहते हैं। दिन भर एजेंट्स की भीड़ अनावश्यक ही डटी रहती है जिससे जनता को परेशानी झेलनी पड़ती है। पूर्व में भी एक महिला एजेंट का विवाद तूल पकड़ चुका है। मोहल्ले वाले भी पार्किंग को लेकर हंगामा करते रहे हैं। अब इस नये विवाद ने डाकघर की सर्विस पर ही ऊँगली उठाया है। उच्चाधिकारियों ने संज्ञान ले कार्यवाही की बात कही है।







