चंदौली। विद्युत विभाग द्वारा मेंटिनेंस कार्य के चलते 19 मार्च 2026 को साहुपुरी उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभागीय जानकारी के अनुसार उपकेंद्र पर स्थापित 10 एमवीए ट्रांसफार्मरों के रखरखाव के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है।
निर्धारित समय के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 11 केवी फीडर सेमरा और रामनगर से पोषित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान ट्रांसफार्मरों की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पूर्व तैयारी कर लें और निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य निपटा लें, जिससे असुविधा से बचा जा सके।






