best news portal development company in india

हार्डवेयर दुकान से ₹30,000 की लूट कर फरार हुए 2 बदमाश

SHARE:

मिर्ज़ापुर। चिल्ह थाना क्षेत्र के पुर्जागीर चौराहा मार्केट स्थित आर के मशीनरी एंड हार्डवेयर स्टोर से दिनदहाड़े ₹30,000 की लूट का मामला सामने आया है। दो अज्ञात बदमाश बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आए और दुकान से नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। दुकान मालिक विपिन यादव, जो तिलती के निवासी हैं, ने अपनी दुकान के दराज में ₹50,000 रखे थे। कुछ देर बाद वह ₹20,000 लेकर मिर्जापुर बाजार सामान खरीदने चले गए। इस दौरान दुकान पर उनका बेटा आयुष यादव मौजूद था। इसी बीच दो युवक मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचे। एक बदमाश ने आयुष को बहाने से दुकान के पीछे रखे सामान को लाने के लिए भेज दिया। जैसे ही आयुष पीछे गया, दूसरा बदमाश दराज से ₹30,000 निकालकर फरार हो गया।

 

जब आयुष ने शोर मचाया और आगे आया, तो बदमाशों ने उसके हाथ पर पाउडर जैसा पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आयुष को संभाला। होश में आने पर उसने पूरी घटना बताई।

 

बाद में विपिन यादव लौटे और सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें बदमाश भागते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment