best news portal development company in india

अस्मिता गैस एजेंसी बंद, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

SHARE:

मिर्ज़ापुर के शुक्लहा क्षेत्र स्थित अस्मिता गैस एजेंसी गुरुवार को अचानक बंद मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश फैल गया। गैस बुकिंग और सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। नाराज ग्राहकों ने एजेंसी के बाहर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि केवाईसी के नाम पर बड़ी संख्या में कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं, जिससे बुकिंग में भी दिक्कत आ रही है। दूर-दराज से आए लोगों को बिना सूचना एजेंसी बंद मिलने से भारी परेशानी हुई। जबकि अन्य एजेंसियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस अव्यवस्था से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर एजेंसी चालू कराने और समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

Leave a Comment