best news portal development company in india

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन

SHARE:

लखनऊ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव को “ब्रॉट डेड” लाया गया था।

 

कौन थे प्रतीक यादव….?

प्रतीक यादव सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी स्व. साधना गुप्ता के बेटे थे। वे अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। राजनीति से दूर रहकर वे रियल एस्टेट और फिटनेस कारोबार से जुड़े थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

 

पारिवारिक पृष्ठभूमि:

प्रतीक और अपर्णा यादव की शादी 4 दिसंबर 2011 को हुई थी। यह यूपी की हाई-प्रोफाइल शादियों में से एक थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अनिल अंबानी शामिल हुए थे। उनकी दो बेटियां हैं – प्रथमा और प्रतीक्षा।

 

अभी की स्थिति:…यह खबर अभी ब्रेकिंग है। News18 ने सुबह 7:16 बजे सबसे पहले इसे प्रकाशित किया।

Leave a Comment