कौन है प्रतीक यादव, कैसे हुआ निधन जानिए?

SHARE:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के परिवार पर बड़ा संकट आ गया है. उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव हैं और वह भाजपा की नेता हैं. प्रतीक मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे हैं. बीते दिनों प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा के बीच खटपट की खबरें आई थीं. उनको सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी है. अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. सिविल सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर जीपी गुप्ता ने न्यूज18 इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग का मामला हो सकता है. पोस्टमार्टम के बाद सिविल अस्पताल से शव को घर ले जाया गया है. प्रतीक यादव की उम्र करीब 38 साल थी. वह भाई अखिलेश की तरह राजनीति में सक्रिय नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा राजनीतिक रूप बेहद एक्टिव हैं. वह भाजपा की तेजतर्रार नेता हैं. रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का असली कारण सामने आएगा. रिपोर्ट के मुताबिक सुबह छह बजे उनको अस्पताल लाया गया. लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव का रिश्ता बहुत अच्छा था. अखिलेश अपने छोटे भाई को बहुत प्यार करते थे.

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई