विजय थलपति तमिलनाडु ही नहीं देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जो घर से टिफिन लाते है! वे जब भी समय से पहले विधानसभा और सीएमओ आते हैं, घर से टिफिन लेकर निकलते हैं। सीएम की टेबल पर बैठकर आम इंसान की तरह भोजन करते हुए उनकी एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सुपरस्टार से राजनेता और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय थलापति इन दिनों अपनी सादगी और अनुशासित कार्यशैली को लेकर लगातार चर्चा में हैं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें एक आम सरकारी कर्मचारी की तरह काम करते हुए दिखाया जा रहा है। वहीं वे अपने कार्यालय में घर से लाए टिफिन से भोजन करते भी नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि विजय जब भी घर से जल्दी विधानसभा या सीएम ऑफिस के लिए निकलते हैं तो घर से भोजन का टिफिन लेना नहीं भूलते।
ऐसी है सीएम विजय थलापति की रूटीन
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी विजय ने VIP कल्चर से दूरी बनाई हुई है। वे रोज सुबह तय समय से पहले सचिवालय पहुंचते हैं, घर से टिफिन लेकर आते हैं और वहीं बैठकर साधारण तरीके से भोजन करते हैं। इतना ही नहीं, वे अपना काम खत्म करने के बाद शाम को समय पर घर लौटते हैं। दावों के अनुसार बीते दिनों तो कई दफा वे सुबह 8:45 से 9 बजे के बीच सचिवालय पहुंच जाते हैं और बैठकों में भी समय से पहले मौजूद रहते हैं। उनकी कार्यशैली को सरकारी कर्मचारी’ जैसी सादगी से जोड़कर देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर सादगी की तारीफ
तमिलगा वेत्री कड़गम पार्टी प्रमुख व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति ने जबसे राज्य व राजनीति में बड़ा उलटफेर कर सरकार बनाई। सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग विजय की तुलना देश के पुराने और आम नेताओं से कर रहे हैं। कई प्रशंसक लिख रहे हैं कि ‘तमिलनाडु को पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो सत्ता नहीं, सादगी का संदेश दे रहा है।







