सपा को बड़ा झटका: मिर्जापुर के वरिष्ठ नेता अमिताभ पाण्डेय ने इस्तीफा दिया

SHARE:

मिर्ज़ापुर। समाजवादी पार्टी को मिर्जापुर में तगड़ा झटका लगा है। स्थानीय वरिष्ठ नेता अमिताभ पाण्डेय ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक, सक्रिय एवं आजीवन सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को भेजा है।पाण्डेय ने त्यागपत्र में पार्टी नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक निर्दोष युवक के साथ मारपीट के विरोध में शांतिपूर्ण धरना देने के बाद उन्हें और उनके परिवार को राजनीतिक विद्वेष का शिकार बनाया गया। बच्चों पर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई।कठिन समय में किसी भी नेता का समर्थन न मिलने पर पाण्डेय ने सवाल किया, “क्या जमीनी कार्यकर्ताओं के त्याग का यही फल है?” उन्होंने गुरु गोरखनाथ की वाणी का उल्लेख करते हुए कहा, “वक्त पड़ने पर जो साथ न दे, वो कारवां किस काम का?”पाण्डेय ने कहा कि अब वे अपने बच्चों के सम्मान और न्याय की लड़ाई अकेले लड़ेंगे। इस इस्तीफे से जिले में सियासी हलचल बढ़ गई है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई