जिस प्रेमी के लिए चुराए 1.66 करोड़ के गहने, बाद में उसी ने पलटा खेल… सलाखों के पीछे पहुंची प्रेमिका

SHARE:

अहमदाबाद के निकोल इलाके में पिछले सप्ताह एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने वाली हर्षिदा शेट्टी नाम की एक सेल्स गर्ल ने करोड़ों रुपये के गहने चुरा लिए थे. जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी थी. वहीं अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. एक हफ्ते पहले चोरी करने वाली हर्षिदा शेट्टी अब क्राइम ब्रांच के हाथों पकड़ी गई है. हर्षिदा ने अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने के लिए यह चोरी की थी. चोरी करने के बाद दोनों अलग-अलग राज्यों में साथ रहने लगे. हालांकि इसी दौरान हर्षिदा के साथ एक बड़ा घोखा हुआ. जब हर्षिदा नहाने गई, तो उसका प्रेमी गहने लेकर फरार हो गया.

पुलिस ने हर्षिदा को ऐसे किया गिरफ्तार

इसी बीच अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि हर्षिदा चोरी के गहने बेचने के लिए माणेकचौक आई है. क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हर्षिदा को गहने बेचने से पहले ही हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद हर्षिदा को क्राइम ब्रांच ले जाया गया, जहां जांच के दौरान उसके पास से 18 लाख रुपये के गहने बरामद हुए. पुलिस ने बताया कि हर्षिदा से पूछताछ में पता चला कि गहने चुराने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में गई थी.

 

दोनों चोरी के गहनों के साथ-साथ रहते थे. इसी बीच एक दिन जब हर्षिदा नहाने गई, तो उसका प्रेमी 18 लाख रुपये के गहने वहीं छोड़कर बाकी गहने लेकर भाग गया. जब हर्षिदा को इस बात का पता चला, तो वह भी डर गई और उसने अपने प्रेमी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने अपना फोन बंद कर दिया था. हर्षिदा से आगे की पूछताछ में पता चला कि उसकी पहले शादी हुई थी और तलाक हो चुका था. वह 11 महीने से काम कर रही थी, इसलिए सेठ ने उस पर भरोसा किया था. जब भी सेठ को व्यापार के सिलसिले में बाहर भेजना होता तो हर्षिदा को ज्वेलरी के लिए भेज देते थे.

आरोपी प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस

इसी दौरान हर्षिदा की मुलाकात एक युवक से हुई. हर्षिदा और वह युवक पिछले छह महीनों से एक-दूसरे को जानते थे. युवक विवाहित था और उसके बच्चे भी थे. यह जानते हुए भी दोनों चार महीने से प्रेम संबंध में थे. इस दौरान प्रेमी ने साथ बसने की बात भी की थी. हर्षिदा लंबे समय से अकेली थी, इसलिए वह भावुक हो गई थी. हर्षिदा ने अपने प्रेमी से संपर्क किया और दुकान से कुछ सामान चुरा लिया. हालांकि अंत में हर्षिदा को भी उसके प्रेमी ने धोखा दिया. हर्षिदा को गिरफ्तार कर निकोल पुलिस के हवाले कर दिया गया. अब पुलिस उसके प्रेमी की तलाश कर रही है ताकि बाकी गहने वापिस लाए जा सके।

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई