best news portal development company in india

कोचिंग संचालक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप 

SHARE:

मिर्ज़ापुर। जिगना थाना अंतर्गत नरोंइया बाजार में बुधवार को सनसनी फैल गई जब एमएस कोचिंग के संचालक व शिक्षक निशांत प्रजापति का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे से लटका मिला। निशांत पिछले 3 साल से इंद्रमणि बिंद के मकान में किराए पर रहकर कोचिंग चला रहे थे।

 

वह पत्नी विनीता चौरसिया के साथ वहीं रहते थे। इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं उनकी कोचिंग में पढ़ते थे। घटना की सूचना परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता रमाकांत प्रजापति ने जिगना थाने में बहू विनीता पर ह/त्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पत्नी विनीता का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद निशांत ने यह कदम उठा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिगना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। निशांत दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत से परिवार टूट गया है और नरोंइया बाजार में शोक का माहौल है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई