best news portal development company in india

बीसीसीआई सचिव का बड़ा ऐलान, 10 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट

SHARE:

नई दिल्ली: आईपीएल 2027 को लेकर बीसीसीआई की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है. बोर्ड देश के अधिकांश हिस्सों में मई में पड़ने वाली भीषण गर्मी से बचने के लिए लीग को अगले साल से 10 मार्च से 15 मई तक आयोजित करने पर विचार कर रहा है. बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने यह जानकारी दी है. उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए मैचों की संख्या 74 ही रहेगी और इसे बढ़ाकर 94 नहीं किया जाएगा. आईपीएल आमतौर पर मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू होता है और मई के अंत तक चलता है. सैकिया ने कहा कि आईपीएल को जल्दी शुरू करने से खिलाड़ी ही नहीं दर्शकों को भी फायदा होगा. उन्होंने कहा, ‘‘इस साल आईपीएल 29 (28) मार्च को शुरू हुआ और 31 मई तक चला. हम इस पर चर्चा कर रहे हैं कि कि 15 मई के बाद टूर्नामेंट के अंतिम चरण में बारिश या मानसून से पहले के मौसम से व्यवधान पड़ने की आशंका बनी रहती है।

Leave a Comment