best news portal development company in india

ग्राम चदैनिया में हितग्राहियों से किया संवाद, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण के दिए निर्देश

SHARE:

सीधी

कलेक्टर विकास मिश्रा ने रविवार को विकासखंड रामपुर नैकिन के ग्राम चदैनिया का भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने की समझाइश दी।

कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित एवं सम्मानजनक पक्का आवास उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने हितग्राहियों से आग्रह किया कि शासन से प्राप्त राशि का सदुपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें, ताकि वे शीघ्र अपने नए आवास में प्रवेश कर सकें।

 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन आवासों की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों से निर्माण कार्य में आ रही कठिनाइयों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक बाधा आने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए। साथ ही हितग्राहियों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए, जिससे आवास निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न हो।

कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

  इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अजय शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजीव तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई