best news portal development company in india

PoK में बगावत की आग! 4 दिनों में 50 मौतों के बाद इस्लामाबाद में भारी विरोध, शहबाज सरकार पर बढ़ा दबाव

SHARE:

 इस्लामाबाद
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पिछले तीन-चार दिनों से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. जम्मू-कश्मीर जॉइंट पीपुल्स एक्शन कमेटी (JAAC) के सदस्य सरदार उमर नज़ीर कश्मीरी ने कहा है कि बीते कुछ दिनों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 50 से ज्यादा लोगों की जान गई है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। 

उन्होंने इसे बर्बर आतंकवाद बताया. इसी बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 31 जुलाई को एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें पूर्व सीनेटर मुश्ताक खान समेत कई पाकिस्तानी और कश्मीरी लोग शामिल हुए. इस प्रदर्शन को लेकर उमर नज़ीर कश्मीरी ने आभार जताया है। 

उमर नज़ीर कश्मीरी ने बताया कि वे रावलाकोट के डी-चौक पर अपने धरना स्थल पर मौजूद हैं और यह धरना लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों में बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई है और कई साथी घायल हुए हैं. उनका आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सीधी गोलीबारी की गई, जिसकी वजह से इतनी मौतें हुईं. उन्होंने यह भी बताया कि इसी तरह की घटनाएं मुज़फ्फराबाद में भी हुई हैं। 

उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को सीनेटर मुश्ताक साहब ने इस्लामाबाद के जी-10 मरकज़ में एक बड़ी रैली बुलाई थी. इस रैली में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी और कश्मीरी लोग शामिल हुए और उन्होंने अपनी एकजुटता दिखाई। 

उमर नज़ीर कश्मीरी ने सीनेटर मुश्ताक खान और इस प्रदर्शन को आयोजित करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने यह धन्यवाद जम्मू-कश्मीर जॉइंट पीपुल्स एक्शन कमेटी की पूरी कोर कमेटी और कश्मीरी जनता की तरफ से दिया। 

साथ ही उन्होंने पाकिस्तान और कश्मीर के उन सभी लोगों का भी आभार जताया, जिन्होंने इस्लामाबाद में एकजुट होकर यह बड़ा प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक प्रदर्शन था। 

उमर नज़ीर कश्मीरी ने उम्मीद जताई कि आगे भी लोग इसी तरह उनके साथ खड़े रहेंगे और उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाते रहेंगे. यह पूरा मामला पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रहे विरोध आंदोलन से जुड़ा हुआ है, जो लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई