Zubeen Garg Death Anniversary: पहली बरसी पर उमड़ा फैंस का सैलाब, सोनापुर में दी गई श्रद्धांजलि

SHARE:

असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत को एक साल पूरा होने पर शनिवार को सोनापुर में सैकड़ों प्रशंसक उन्हें याद करने पहुंचे। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बनाए गए अस्थायी स्मारक स्थल पर फैंस के साथ परिवार के सदस्य, कलाकार और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के सदस्य भी मौजूद रहे।

इस दौरान लोगों ने जुबीन गर्ग के लोकप्रिय गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्मारक स्थल पर प्रशंसकों ने उनके संगीत और असम की कला-संस्कृति में उनके योगदान को याद किया।

प्रशंसकों ने गाकर दी श्रद्धांजलि

जुबीन गर्ग के प्रशंसकों ने उनकी पहली बरसी पर उनके कई मशहूर गाने गाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने दिवंगत गायक के प्रति प्रशंसकों के भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाया।

परिवार के सदस्यों और कलाकारों ने भी उन्हें याद किया और उनके संगीत से जुड़ी यादें साझा कीं। सोनापुर स्थित स्मारक स्थल पर दिनभर श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई