best news portal development company in india

यूपी के मिर्जापुर में बड़ा ट्रेन हादसा, कालका मेल की चपेट में आने से 6 यात्रियों की मौत।

SHARE:

24 घंटे के भीतर देश में दूसरा बड़ा ट्रेन हादसा हुआ।बिलासपुर के बाद अब यूपी में बड़ा हादसा हो गया है।

 

घटना आज बुधवार, सुबह:30 की है।

मिर्जापुर जिले के चुनार जंक्शन पर कुछ यात्री गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर गलत दिशा में रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी 3 नंबर प्लेटफॉर्म से कालका मेल गुजरी। यात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भीभत्स था कि यात्रियों के चिथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि सभी यात्री गंगा स्नान करके दक्षिणांचल लौट रहे थे।कालका मेल की चपेट में आने से 6 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । हादसे पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

 

इससे पहले 24 घंटे के अंदर ही छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। बिलासपुर जंक्शन पर एक मेमो ट्रेन ने मालगाड़ी के पीछे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि मेमो ट्रेन का अगला हिस्सा मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि की गयी है। वहीं 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई