best news portal development company in india

यूपी में बारिश की संभावना ठंड का डबल अटैक: घना कोहरा बर्फीली हवाएं

SHARE:

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। कड़ाके की ठंड के बीच अब घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से रात का तापमान 3°C तक पहुंच गया, हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा।

कानपुर-रायबरेली समेत 10+ जिलों का पारा 5°C से नीचे पहुंचा पारा, उधर उत्तराखंड में 21 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे यूपी में ठंड और बढ़ सकती है।

शुक्रवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी सहित 35 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक पहुंची।

इसका असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। गोरखपुर-लखनऊ रूट पर 30 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। वंदे भारत और शताब्दी जैसी VIP ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

अयोध्या में राम मंदिर तक कोहरा में ढका, 10 मीटर दूर से भी दृश्य धुंधला रहा। अगले 5 दिन तक ऐसा ही मौसम,अगले 3 दिन बारिश की संभावना भी है। सुबह के समय विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रह सकती है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई