best news portal development company in india

मड़िहान में लगाए जा रहे मेगा पावर प्लांट के निरीक्षण के लिए उद्योगपति गौतम अडानी आ रहे

SHARE:

 

 

 

मिर्ज़ापुर। अदाणी ग्रुप की ओर से मड़िहान में लगाए जा रहे मेगा पावर प्लांट के निरीक्षण के लिए वरिष्ठ उद्योगपति गौतम अदाणी 25 जनवरी को जनपद आ रहे हैं। अदाणी ग्रुप के कर्मचारी तैयारी में जुटे हैं। पावर प्लांट क्षेत्र में हेलिपैड तैयार हो रहा है। सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है। अदाणी समूह के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के कई और अधिकारी पहुंच रहे हैं। कोयला आधारित 1600 मेगावाट का पावर प्लांट लगने जा रहा है। यूपीपीसीएल और अदाणी पावर के अधिकारियों के बीच बिजली आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं। अदाणी पावर लिमिटेड मिर्जापुर के ददरी खुर्द गांव में प्रदेश का सबसे बड़ा कोयला आधारित थर्मल पावर स्थापित करने जा रहा है। अनुबंध के अनुसार,कंपनी ग्रीनफील्ड 2×800 मेगावाट (1600 मेगावाट) नए अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट से बिजली देगी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई