best news portal development company in india

महाशिवरात्रि के पूर्व घाटों पर शिवालयों में सफाई

SHARE:

त्रिलोचन घाट के बलराम मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंग की सेवा, नमामि गंगे चला रही स्वच्छता ही सेवा अभियान

 

वाराणसी। महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए नमामि गंगे गंगा विचार मंच वाराणसी महानगर इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।आमतौर पर नमामि गंगे गंगा निर्मलीकरण के लिए विशेष रूप से सक्रिय रहती है।लेकिन इन दिनों संस्था द्वारा काशी में गंगा किनारे महाशिवरात्रि के पूर्व 15 दिवसीय स्वच्छता ही सेवा है सफाई ही पूजा है अभियान चलाया जा रहा है।मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में बुधवार को त्रिलोचन घाट पर बलराम मंदिर में सफाई कार्य किया गया।मंदिर में स्थित कई प्राचीन विग्रहों जिनमें द्वादश ज्योतिर्लिंग सहित कई अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं थी।स्वच्छता रूपी सेवा की गयी।परिसर की सफाई करने के बाद विग्रहों को विधिवत् स्नानादि कराया गया।रुद्राष्टकम् के श्लोक उच्चारण के साथ भस्म, पुष्पहार, विल्व पत्र, धुप, दीप आदि अर्पित किया गया।भक्तों के हर हर महादेव शंभु काशी विश्वनाथ गंगे के भक्तिमय स्वरों से प्रांगण गुंजायमान था।शिवम ने बताया कि अभियान में टीम की महिला सदस्यों ने विशेष सक्रियता दिखायी।

 

स्वच्छता रूपी सेवाकार्य में प्रमुख रूप से सत्यप्रकाश कुशवाहा, जय विश्वकर्मा, किरण पांडेय, ऊषा गुप्ता, अनुराग सोनकर, शिवा, संतुष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई