best news portal development company in india

15 दिनों में दिल्ली में 800 से ज्यादा लोग लापता, पुलिस की रिपोर्ट ने उड़ाई सबकी नींद

SHARE:

दिल्ली में एक डराने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार 2026 के पहले 15 दिनों में दिल्ली में 800 से ज्यादा लोग लापता हुए हैं। इनमें से लगभग दो-तिहाई मामले महिलाओं और लड़कियों के हैं। ये दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़े हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 1 से 15 जनवरी के बीच कुल 807 लोग लापता हुए, यानी हर दिन औसतन 54 लोग लापता हुए। इनमें से 509 महिलाएं और लड़कियां थीं, और 298 पुरुष शामिल थे। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, कुल लापता लोगों में से 191 नाबालिग थे, जबकि 616 वयस्क लापता बताए गए।

आंकड़ों से पता चला कि लगभग 572 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि पुलिस लापता लोगों में से 235 का पता लगाने में कामयाब रही है। आंकड़ों से यह भी पता चला कि 1 से 15 जनवरी तक हर दिन औसतन 13 बच्चे लापता हुए, जिसमें कुल 191 लापता नाबालिगों में से 146 लड़कियां थीं।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई